सिंगल लोग ही देर रात तक जागते हैं वरना जानू मानु वाले तो बस 10 बजे ही लड़ मर कर सो जाते हैं |
2 क्लास पीछे थी वो मुझसे आज पति और 3 बच्चो के साथ आगे है मुझसे|
कितने भी Motivational वीडियो देख लो लेकिन कामयाबी के पीछे रिश्तेदारों ताने होते हैं|
जायदाद के बाद समोसा ही वह चीज है जो बराबर बाटने के बाद भी सामने वाले को काम ही लगता है|
लोगों ने एक-एक करके इतनी कमियाँ निकाली मेरी की अब सिर्फ खूबियाँ ही रह गयी मुझमे|
ये जो दुकानदार आपसे कहते हैं ना भैया 5 मिनट रुको मै अभी गोदाम से माँगा रहा हूँ तो समझ जाओ की आस-पास की दूकान ही गोदाम है|
मेरे शहर में इतने प्राइवेट स्कूल हो गये हैं की ऑफिस के लिए कोई भी शर्ट खरीदू तो किसी ना किसी स्कूल यूनिफार्म से मैच हो जाती है|
अगर आप अपनी बीवी को आंख नहीं दिखा सकते तो हमे दिखाएँ E.G Optical पुराने बस स्टैंड के पीछे|
हम मिडिल क्लास लोगों का आधा Sunday घर के पुराने काम निपटाने में और आधा दिन हेयर सैलून की दूकान पर निकल जाता है|
विदेशों में 10 साल साथ में रहने पर भी प्यार नहीं होता| यहाँ लड़की रास्ता पूछ भी ले तो रातों की नींद हराम हो जाती है|
Read More